खुरई: शराब दुकानों से फैल रही गंदगी को लेकर नगर पालिका टीम ने की कार्यवाही,3 दुकानों पर 6000 रु जुर्माना,कुछ सामग्री भी जब्त
Khurai, Sagar | Jan 30, 2024 मंगलवार की शाम नगर पालिका स्वच्छता टीम ने शराब दूकानों से फैल रही गंदगी को लेकर कार्यवाही की, सागरनाका, गढोला नाका व तलैया की 3 दुकानों पर 6000 रु का जुर्माना किया गया। साथ ही कुछ डिस्पोजल सहित पानी पाउच जब्त किए गए। दरअसल लोगों ने शिकायत की थी कि शराब दुकानों का कचरा उनके घरों को गंदा कर रहा है। शराब दुकानों पर डस्टविन का उपयोग करने को भी कहा गया।