खुरई: पिछले वर्ष ओलावृष्टि से 45 गांव की फसलों के नुकसान के बाद अभी तक नहीं मिला फसल बीमा,किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
Khurai, Sagar | Jan 30, 2024 पिछले वर्ष खुरई के ग्रामीण इलाकों के लगभग 45 गावों में अति ओला वृष्टि से रवि की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। एक साल बीत जाने के बाद भी किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिला है जबकि प्रशासन द्वारा राहत राशि भी दी जा चुकी है। बैंक द्वारा किसानों का हर वर्ष प्रीमियम काटा जाता है लेकिन बीमा राशि नहीं मिली। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बीमा राशि की मांग उठाई