मेहदावल: बैडरवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, पहचान कराने की अपील की गई
संतकबीरनगर। जनपद के भक्ता के निकट बैडरवा स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल बुजुर्ग को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन चा