विदिशा नगर: मुखर्जीनगर में नगरपालिका द्वारा बन रही पानी की टंकी का रहवासियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नगर पालिका द्वारा मुखर्जी नगर में पार्क में पानी की टंकी बनाने का प्रस्ताव रखा है जिसका स्थानीय रहवासियों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि पार्क पर बच्चों को बुजुर्गों महिलाओं का अधिकार है। रोजाना यहां सैर करने, कसरत करने घूमने आते हैं। बच्चे वहां खेलते हैं, ऐसे में यदि पानी की टंकी बनाई जाती है यह सब चीज प्रभावित होगी।