केडीसीए विवाद में एसोसिएशन का पलटवार, कहा- स्थानीय और सही दस्तावेज वाले खिलाड़ियों को ही मिलेगा मौका
कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन में खिलाड़ियों के चयन और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच एसोसिएशन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सही दस्तावेज और स्थानीयता के आधार पर ही खिलाड़ियों को खेलने का अवसर दिया जाएगा।एसोसिएशन सचिव दिनेश सिंह ने कुछ एकेडमी संचालकों पर खिलाड़ियों और अभिभावकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नियम सख्त होने से कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच जेएससीए के नियमों के तहत की जाती है।
वहीं चुनाव को लेकर कहा गया कि केडीसीए का चुनाव निर्धारित समय पर जेएससीए के मार्गदर्शन और बायलॉज के अनुसार ही होगा। उन्होंने विरोध करने वालों से आरोप-प्रत्यारोप के बजाय चुनाव मैदान में उतरकर अपनी बात रखने की चुनौती दी। साथ ही खिलाड़ियों और अभिभावकों से किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं आने की अपील की।