चाचौड़ा: चाचौड़ा विधायक ने अपेक्स बैंक कार्यालय भोपाल में प्रशासक से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास के कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
चाचौड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक प्रियंका मीना ने अपेक्स बैंक प्रशासक से मुलाकात की है। 6 जून को दी जानकारी में भोपाल में अपेक्स बैंक कार्यालय में प्रशासक मध्य प्रदेश राज्य सहकारी महेंद्र सिंह यादव से चाचौड़ा विधायक ने मुलाकात की है। पत्र सौंप कर क्षेत्र के विकास जनकल्याण और अन्य विषयों के बिंदुओं पर चर्चा की गई।