डुमरा: डुमरा समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित
जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई, साथ ही डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान शिविर एवं महिला संवाद शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।