पूसा: वैनी पुलिस ने वैनी से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
वैनी थाने की पुलिस ने वैनी वार्ड 2 के रहने वाले पंकज कुमार को 19.05 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।