नबीनगर: सासाराम में विधायक ने भागवत मिश्रा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
नबीनगर प्रखंड के तोल पंचायत अंतर्गत ग्राम सिमरी निवासी भागवत मिश्रा के अस्वस्थ होने की सूचना पर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू "नारायणा अस्पताल" सासाराम में पहुंच कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना एवं चिकित्सकों से चर्चा कर उन्हें बेहतर इलाज करने का सलाह दिया। उन्होंने कहा कि मै ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।