नबीनगर: नवीनगर में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण
नवीनगर प्रखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन सभागार में रविवार को आगामी होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता शशांक लाल ने किया।