कठूमर: अलवर: नौतपा में आंधी-बारिश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट
Kathumar, Alwar | May 29, 2026 अलवर। राजस्थान में नौतपा के बीच शुक्रवार शाम खेड़ली-कठूमर क्षेत्र में मौसम ने करवट ली। आसमान में काली घटाओं के साथ तेज आंधी-तूफान आया, जिससे दुकानों के टीन और तिरपाल उड़ गए। आंधी के बाद बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भीषण गर्मी से घरों में कैद लोग बाहर निकले और बाजारों में चहलकदमी बढ़ गई।