कायमगंज: नवाबगंज अस्पताल चौराहा पर बिजली बंच केविल से निकली चिंगारी से सब्जी की दुकान जली, 22 गांव की बिजली हुई गुल
नवाबगंज अस्पताल चौराहा पर बिजली बंच केविल से निकली चिंगारी के कारण एक सब्जी की दुकान में देर रात आग लग गई।नवाबगंज नगर सहित लगभग 22 गांव की बिजली आपूर्ति कई घंटे तक ठप रही।ट्रांसफार्मर के पास सब्जी विक्रेता नरेश कुमार अपनी दुकान लगाते थे।सब्जी विक्रेता ने बताया कि वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते थे।पूरी दुकान जल गई है उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।