कोडरमा: बिजली विभाग का कर्मी बनकर लोगों से ठगी करने के मामले में तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों के द्वारा बिजली विभाग का कर्मी बनकर बिजली का कनेक्शन काटने के नाम पर लोगों से पैसे की ठगी करने की घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीत वाहन उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।