अकबरपुर: किशरवल गांव में घरेलू विवाद के चलते महिला की छत से गिरकर हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रनिया थाना क्षेत्र के किशरवल गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई।वहीं मायके पक्ष ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया।वहीं सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतका का नाम रीता शर्मा उम्र करीब 32 वर्ष है।