दुधि: डीएफओ ने अवैध कटान पर दो दिन में जुर्माना मांगा, म्योरपुर में कत्था और सागौन के पेड़ों की कटान पर की सख्त कार्रवाई
सोनभद्र के म्योरपुर वन रेंज में अवैध पेड़ कटान के मामले में डीएफओ कमल कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कठौंधी और नगराज क्षेत्रों में कत्था व सागौन के पेड़ों की अवैध कटान पर बीट प्रभारियों को फटकार लगाई। डीएफओ ने कटे हुए पेड़ों का जुर्माना दो दिन के भीतर जमा करने का निर्देश दिया है।