मड़ियाहू: बरसठी-रामपुर पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, बरामद हुआ तमंचा व बाइक
जौनपुर की बरसठी और रामपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने परियत तिराहे के पास मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर व लुटेरे अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे बरसठी पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई।