गिरिडीह: पचंबा के सुंदरटांड़ में ज़मीन विवाद में दबंगों के हमले से 80 वर्षीय महिला की मौत, अस्पताल में पोस्टमार्टम
पचंबा थाना क्षेत्र के सुंदरटांड़ में जमीन विवाद में बुधवार देर शाम दबंगों द्वारा कथित हमले में 80 वर्षीय पोथवा देवी की मौत हो गई। गुरुवार को 12 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है।परिजनों के अनुसार, सुबह खतियानी जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण हो रहा था। तभी कुछ लोग पहुंचकर जमीन पर कब्जे का दावा करते हुए का