रौन: डॉ. कैलाश जाटव ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बालक छात्रावास में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प
Ron, Bhind | Jul 13, 2026 भिंड। मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने सोमवार को आईटीआई रोड स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी दिलाया।पौधारोपण से पूर्व डॉ कैलाश जाटव ने छात्रावास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।