देहरादून: सड़क हादसों को लेकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सरकार को घेरा
सड़क हादसों को लेकर कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है लेकिन उत्तराखंड में कोई रोड सेफ्टी अरेंजमेंट नहीं है। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि हर साल सड़क हादसों में मरने वालों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। 2024 में ओवर स्पीड और रैश ड्राइविंग में 983 लोगों ने जान गंवाई।