देहरादून: नगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों का किया सत्यापन, 38 मकान मालिकों का काटा चालान
नगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में सत्यापन की कार्रवाई की इसके तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन किया गया। वही सत्यापन न कराने वाले 38 मकान मालिकों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 3 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।