देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व सीएम हरीश रावत की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस को घेरा
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की न्याय यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा ने झूठ परोसा और जनता ने उसको मान लिया यह सीधा-सीधा जनता पर हरीश रावत का आक्षेप है। जनता समझदार है वह जानती है कि क्या सत्य और क्या झूठ है। हरीश रावत जैसे व्यक्ति जो कि इतने वरिष्ठ नेता है, उनको इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।