संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त का वितरण हुआ। 2,13,384 किसानों को कुल 42 करोड़ 66 लाख रुपए सीधे बैंक खाते में भेजे गए। कार्यक्रम जिला पंचायत विकास भवन में विधायक अनिल त्रिपाठी की मौजूदगी में लाइव देखा गया। खरीफ उत्पादकता गोष्ठी भी आयोजित हुई।