दुधि: दुद्धी पुलिस ने दो वांछितों को किया गिरफ्तार, माननीय न्यायालय में पेश किया
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे पुलिस ने बताया कि अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कुर्ची निवासी अवधेश राम उर्फ रामअवधेश (पुत्र महावीर राम) को गिरफ्तार किया।