ग्वालियर गिर्द: दहेज हत्या के आरोपी कांस्टेबल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने किया निरस्त
दहेज प्रताड़ना की शिकार हुई नव विवाहिता की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षक पति शिवम शर्मा को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत की राहत को निरस्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है की शादी के महज 3 महीने के भीतर महिला की आत्महत्या के आरोप बेहद गंभीर है ऐसे में बिना कोई ठोस कारण दर्ज किये अग्रिम जमानत देना न्यायिक समीक्षा के पैमाने पर सही नही है।