महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद चोराहा पर 20 मार्च से 25 मार्च तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।जिसकी तैयारियों को लेकर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य के सानिध्य में मंगलवार को लगभग 8 बजे जैन समाज की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा की गई।