मशरक: देवरिया हनुमान मंदिर के पास सेवानिवृत्त सैनिक से रूपयों से भरा झोला बाइक सवार अपराधियों ने छीना
बहरौली गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक शिवनाथ सिंह ने मंगलवार की शाम 5 बजें के लगभग बताया कि सेंट्रल बैंक से अपनी पेंशन की ₹21,800 की राशि निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवरिया हनुमान मंदिर के समीप बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनके हाथ से झोला झपट लिया और फरार हो गए। झोले में नकदी के अलावा बैंक पासबुक, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज भी थे। बताया जाता ह