ब्यावर: अमृतकौर चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग, हिंदू हेल्पलाइन ने सौंपा ज्ञापन
Beawar, Ajmer | May 11, 2026 ब्यावर। सोमवार शाम 7 बजे जानकारी अनुसार शहर के अमृतकौर चिकित्सालय में चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग को लेकर हिंदू हेल्पलाइन ब्यावर के पदाधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनहित को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग उठाई गई।