कांके: पंडरा थाना क्षेत्र स्थित एक जेवर दुकान में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को दिया अंजाम
Kanke, Ranchi | Jun 13, 2024 रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित एक जेवर दुकान में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने दुकान में रखे कई जेवर और नगद रुपया लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। जेवर दुकानदार के अनुसार लाखों के गहनों की लूट हुई है।