कांके: रांची स्थित PMLA कोर्ट में जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को किया गया पेश, ईडी ने मांगी रिमाड
Kanke, Ranchi | Jun 13, 2024 जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को आज कड़ी सुरक्षा के बीच रांची स्थित PMLA कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान ईडी के अधिवक्ता ने कोर्ट से शेखर कुशवाहा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति मांगी है। जिसका बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने विरोध किया है। रिमांड पर कोर्ट कुछ ही देर में फैसला सुना सकता है।