छतरपुर: राहुल गांधी का जन्मोत्सव सेवा और समर्पण के साथ मनाया गया, गरीब बच्चों के बीच बांटी गई मिठाइयां
देश के जननायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा और मानवता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी प्रशांत किशोर के निर्देशानुसार ग्राम मसीहानी के जगन टोला में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के ब