सिकंदरा: रात्रि गश्ती में पुलिस को मिली सफलता, बिछवे मोड़ से युवक को देसी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार
सिकंदरा प्रखंड के लछुआड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि गश्ती के दौरान 11 बजे रात में पुलिस ने बिछवे मोड़ से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। पूरे मामले की जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि अवर निरीक्षक ऋषिकेश सिंह की टीम ने संदिग्ध गतिविधि पर युवक की तलाशी ली, जिसमें हथियार बरामद हुआ।