कुचाई: कुचाई के आदर्श मध्य विद्यालय में पीटीएम आयोजित, बच्चों के नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
शनिवार दोपहर लगभग एक बजे कुचाई प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राध्यापक उत्तम कुमार प्रधान ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए पीटीएम के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में घर पर सहयोग करने, नियमित स्वाध्याय की आदत विकसित कराने तथा विद्यालय से लगातार जुड