रामपुर: रामपुर प्रखंड में पैक्स सदस्य बनने के लिए लोगों की लगी भीड़, सुरक्षा के लिए पहुंची पुलिस
Rampur, Kaimur | Apr 4, 2026 रामपुर प्रखंड में पैक्स सदस्य को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही। आज शनिवार को शाम 5 बजे बीडीओ दृष्टि पाठक ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत सबार एवं अमाव में 20 अप्रैल को होने वाले पैक्स चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 8 और 9 अप्रैल को होनी है। इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जहां लोग अपने नाम जोड़ने के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं।