झांसी: मिशन नारी शक्ति 5.0 के तहत रक्सा में करौदी माता मंदिर के पास पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
Jhansi, Jhansi | Nov 2, 2025 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में मिशन नारी शक्ति 5.0 के तहत करौदी माता मंदिर के पास रविवार को दोपहर 2 बजे एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। उपनिरीक्षक दिनेश गिरी के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल प्रतिभा पाटिल ने महिलाओं को 112, 1090, 1076 सहित सभी महत्वपूर्ण आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी दी।