झांसी: बागेश्वर धाम सुन्दरकाण्ड मण्डल झांसी की टीमों ने सनातन एकता पदयात्रा के लिए झांसी महानगर में व्यापारियों को दिया आमंत्रण
Jhansi, Jhansi | Nov 2, 2025 सनातन एकता पदयात्रा में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम सुन्दरकाण्ड मण्डल झांसी की टीमों ने महानगर के व्यापारियों और आम जनमानस को पीले चावल और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज की पाती देकर आमंत्रित किया। रविवार शाम 5:30 बजे झांसी के प्रमुख बाजारों जैसे बड़ाबाजार, मानिक चैक, सर्राफा बाजार में भक्तों ने भगवा ध्वज के साथ भ्रमण किया।