कांके: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में आज आंधी के साथ बारिश की संभावना
Kanke, Ranchi | May 11, 2026 रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में आज भी आंधी के साथ बारिश की संभावना है, इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा, पलामू और लातेहार जिला को छोड़ राज्य के बाकी सभी जिलों में तेज हवा और आंधी के साथ बारिश की संभावना है जबकि 13 मई बुधवार को राज्य के लगभग सभी जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।