जमुई: एक गांव में नशे में धुत मुखिया के पुत्र ने 03 नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Dec 18, 2025 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शराब के नशे में धुत मटिया पंचायत के मुखिया महेश दास के पुत्र विजय दास के द्वारा घर में घुसकर तीन नाबालिक बहनों के साथ छेड़खानी करने और दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस द्वारा नाबालिग को गुरुवार की शाम 5:00 बजे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।