जमुई: धिरणपुरी गांव में कॉमरेड विनोद मिश्रा की 27वीं पुण्यतिथि पर शहादत दिवस मनाया गया, दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
Jamui, Jamui | Dec 18, 2025 भाकपा माले के जननायक कॉमरेड विनोद मिश्रा की शहादत दिवस पर 27वीं पुण्यतिथि गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे तक जमुई के बरहट प्रखंड अंतर्गत धीरणपुरी गांव में मनाया गया। वर्षी कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रख की गई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही बारी- बारी से लोगों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। उंसके बाद सभा का आयोजन किया गया।