अनूपपुर: माह के प्रथम कार्य दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में सामूहिक राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का हुआ गायन
शासन के निर्देशानुसार जुलाई माह के प्रथम कार्य दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर में राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" एवं राष्ट्रगान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ने सामूहिक रूप से सहभागिता की। उपस्थित सभी शासकीय सेवकों ने पूर्ण निष्ठा और देशभक्ति के भाव दिखे।