गोरखपुर: बच्चों की साइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, खोराबार पुलिस ने कब्जे से 2 चोरी की साइकिल बरामद की
दिनांक 20 जून की रात्रि में वादी के घर से अज्ञात चोर द्वारा वादी के बच्चे की साइकिल चोरी कर ली गयी।जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।और खोराबार पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी रविन्द्र उर्फ राजू निषाद पुत्र परदेशी निषाद निवासी रामपुर उर्फ रामगढ़ थाना खोराबार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 2 साइकिल बरामद किया है।