सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर सुनी लोगों की समस्या
सिमडेगा पुलिस अधीक्षक के द्वारा बुधवार को 1:00 बजे कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान कई ऐसे लिखित शिकायत रखे गए जो थाना स्तर पर समाधान नहीं हो पाया ।उन सभी समस्याओं को सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान किया जाएगा ताकि जनता का विश्वास पुलिस पर बना रहे।