गुलाना: गुलाना में दशा माता पर्व: महिलाओं ने किया पूजन, पीपल वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
गुलाना सहित पूरे क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम तक दशा माता का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने मंदिरों में पूजन-अर्चन किया और कथा सुनी। उन्होंने घर-परिवार की दशा सुधारने तथा पति की लंबी आयु के लिए कामना की। महिलाओं ने दशा माता का पूजन करने के साथ ही पीपल के पेड़ की पूजा की। उन्होंने पेड़ पर सूत लपेटकर परिक्रमा भी की।