गोरखपुर: घर और दुकान की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हुए पंजाब के 5 चोर गिरफ्तार, 14 मोबाइल और ₹1.40 लाख नगद बरामद
गोरखपुर पुलिस ने पंजाब के 5 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है।यह गैंग दुकानों और घरों की पहले रेकी करता,फिर वहा पर नकबजनी की घटना को अंजाम देकर कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।इस गैंग ने 3 मई को गोला थाना क्षेत्र की एक दुकान से सेंध लगाकर मोबाइल और रुपये चुराकर फरार हो गए।इस घटना के बाद गोला पुलिस,एसओजी,सर्विलांस और एंटी थेफ्ट सेल इनके पीछे लगी हुई थी।