बसेड़ी: बाल्मीकि आश्रम रमधा पर आयोजित हुआ मेला व कुश्ती दंगल उमड़ा जनसमूह दंगल में आखिरी दोनों कुश्तियां बराबर पर छूटी
बसेड़ी उपखंड के कस्बा नादनपुर क्षेत्र के बाल्मीकि आश्रम रमधा बाबा मंदिर पर आज शीतला अष्टमी के दिन मेले व कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी तादाद में जनसमूह उमड़ पड़ा। मेले में महिलाओं व युवतियों ने सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री खरीदी तो वही आइसक्रीम का लुफ्त उठाया। बच्चों ने मेले में खिलौनों का लुफ्त उठाया। दंगल में आखिरी दोनों कुश्तियां बराबर पर छूटी।