बसेड़ी: नादनपुर कस्बे में शीतला माता मंदिर पर महिलाओं ने की पूजा अर्चना, बासी पकवान का लगाया भोग, रोग मुक्त रखने की की कामना
बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर कस्बे में शीतला अष्टमी के अवसर पर शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए अलसुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान घरों में बने ठंडे पकवान का भोग माता को लगाया और सुख शांति आरोग्य और समृद्धि की कामना की। कस्बे के मेला ग्राउंड में स्थित शीतला माता मंदिर पर महिलाओं की भीड़ लगी रहीं।