कायमगंज: गांव गऊटोला में पंखा खरीदने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद पति ने गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
कायमगंज कोतवाली के गांव गऊटोला निवासी 40 वर्षीय महेंद्र पुत्र रतिराम का पत्नी विमला देवी से भीषण गर्मी के चलते घर में पंखा को लेकर विवाद हो गया।विमला देवी बच्चों के लिए दूसरा पंखा लाने की बात कह रही थी।घर में एक पंखा था।तभी दोनों के बीच विवाद हुआ।इसी दौरान मारपीट हुई और महेंद्र ने मक्के के खेत में जाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।पुलिस जांच में जुट गई।