डुमरांव: श्रम विभाग की धावा दल द्वारा की गई छापेमारी के बाद थाने और शहर में हाई वोल्टेज ड्रामा, जागरूकता के अभाव पर भड़के लोग
Dumraon, Buxar | Jun 10, 2026 डुमरांव में श्रम विभाग की धावा दल द्वारा की गई छापेमारी के बाद शहर में हाई वोल्टेज ड्रामा की स्थिति उत्पन्न हो गई। टीम ने बुधवार की दोपहर 1 बजे एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान पर कार्रवाई करते हुए वहां काम कर रहे दो नाबालिग बच्चों को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई और मौके पर काफी भीड़ जुट गई।