जयपुर: झोटवाड़ा थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Jaipur, Jaipur | May 6, 2026 झोटवाड़ा थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह को अपनी गिरफ्त में लिया है जिसमें मुख्य सरगना सोनू वैष्णव डीग जिले से हत्या के मामले में डीग जिले के एसपी की ओर से 5000₹ का इनाम घोषित था। आरोपी पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है जयपुर में रहकर उसने (SVS) नाम से गैंग बना ली। वह जयपुर में फरारी काट रहा था और उसी के साथ एटीएम बदलकर ठगी भी कर रहा था।