हुज़ूर: छोला मंदिर इलाके में एलपीजी टैंकर का कहर, घर में घुसा, 7 साल की बच्ची की मौत
Huzur, Bhopal | Apr 19, 2026 भोपाल के छोला मंदिर इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक बेकाबू एलपीजी टैंकर दीवार तोड़ते हुए सीधे एक घर में जा घुसा। हादसा रात करीब 2:20 बजे का बताया जा रहा है। उस समय परिवार गहरी नींद में था। टैंकर की टक्कर से 7 साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि माता-पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं|