गोमिया: खेतको: लेन-देन के विवाद में तीन युवकों ने एक व्यक्ति को दो दिन बंधक बनाया, पुलिस ने भेजा जेल
Gumia, Bokaro | May 11, 2026 गोमिया विधानसभा के कथारा ओपी थाना अंतर्गत खेतको के तीन युवकों ने एक व्यक्ति को रुपये की लेनदेन को लेकर दो दिनों तक बंधक बना रखा।सोमवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि पुलिस ने तीनो युवकों पकड़ कर जेल भेज दिया है।बताया गया कि रुपये की लेनदेन को लेकर खेतको के तीन युवकों ने एक व्यक्ति को अगवा कर 2 दिन से अपने घर में बंद कर रखा था।